• Mon. Feb 9th, 2026

दिव्यांग यात्रियों के लिए रेलवे ने बनाए 594 रियायत कार्ड

ByVijay Singhal

Jan 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिव्यांग यात्रियों को बेहतर व सुलभ सेवाएं देने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए रेलवे रियायत कार्ड बनाए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसंबर 2025 तक कुल 594 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्य के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रियायत कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सत्यापन के बाद कार्ड रेलवे सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जाता है, जिससे टिकट बनवाते समय किराये में स्वत: ही छूट मिल जाती है। ये सुविधा ई-टिकट पर भी लागू है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल से दिव्यांग यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें रियायती किराये का लाभ मिलेगा। इसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, इटावा, एटा और अलीगढ़ जिलो के निवास करने वालों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। नए कार्ड के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र ,फोटो, परिचय पत्र, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि। वेरीफिकेशन के बाद डीआरएम ऑफिस से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी, उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर आ जाएगी और उसी आधार पर रियायत वाला टिकट बनाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.