• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में एक और व्यापारी 20 करोड़ की चांदी लेकर गायब

ByVijay Singhal

Jan 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर का एक और व्यापारी 800 किलो चांदी लेकर गायब हो चुका है। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। एक माह से सराफा कारोबारी उसकी तलाश कर रहे हैं। कारोबारियों की कोशिश है कि वह किसी तरह से मथुरा लौट आए। वह अपने स्तर से व्यापारी को तलाश कर रहे हैं। मामला पुलिस तक भी नहीं पहुंचा है। शहर के दो चांदी कारोबारियों के 35 करोड़ से अधिक की चांदी लेकर गायब हैं। इनका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इनके परिवारीजन भी शहर छोड़कर गायब हो चुके हैं। इसी बीच चांदी बाजार में एक और व्यापारी के चांदी सहित गायब होने की जानकारी मिली है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि जयसिंहपुरा इलाके का रहने वाला एक व्यापारी लंबे समय से शहर के बाहर की मंडियों में चांदी के जेवरात की बिक्री कर रहा था। वह करीब एक माह पहले बाजार से कई कारोबारियों की चांदी लेकर दूसरे जिलों में मंडी में माल विक्रय करने निकला था। अमूमन दो से चार दिन में लौटकर हिसाब कर देता था, लेकिन जब एक सप्ताह तक नहीं लौटा तो कारोबारियों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिवारीजन ने भी उसके बारे में अनभिज्ञता जता दी। तभी से कारोबारी उसकी तलाश में लगे हुए हैं। ऐसे में अब बाजार में कारोबारी माल देने बेचने के लिए देने से कतराने लगे हैं। दूसरी ओर, दो घटनाओं के बाद चार-पांच अन्य व्यापारियों के शहर छोड़ने की फिराक में हैं। कारोबारियों का कहना है कि अब वे बेहद गंभीरता के साथ लेनदेन कर रहे हैं। पुराने भुगतान भुनाने में लगे हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.