• Mon. Feb 9th, 2026

इलाज के नाम पर लिए पांच हजार रुपये, वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Jan 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख में थाना मगोर्रा के गांव नगला केचुला निवासी सोनवीर पिछले तीन माह से चर्म रोग से पीड़ित हैं। पीड़ित चर्म रोग के इलाज के लिए मगोर्रा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचा। वहां तैनात चिकित्सक ने पीड़ित से 34 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने रुपये कम होने की बात कही तो चिकित्सक ने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित ने चिकित्सक को पांच हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे कुछ दवाइयां दी गईं। अब चिकित्सक द्वारा लिए गए पांच हजार रुपये की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो की भनक लगते ही चिकित्सक भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया है कि तीन माह पूर्व 15 हजार रुपये इलाज के नाम लिए थे। कुछ समय तक फायदा रहा, लेकिन फिर से परेशानी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक पैसे ऐंठ रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ तहरीर आई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह का कहना है कि मरीज से रुपये लेने का मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच की जाएगी। चिकित्सक को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.