• Mon. Feb 9th, 2026

प्रसव के दाैरान नवजात की माैत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

ByVijay Singhal

Jan 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।  अक्रूर गांव निवासी टीकम ने बताया कि शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को चैतन्य विहार फेज वन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया गया। टीकम का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात बच्चे को मथुरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। उसके बाद एक डॉक्टर ने फोन कर बताया कि उसके बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जब महिला का पति और परिजन दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने चैतन्य विहार स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मृत बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह बच्चा उन्हीं का है या किसी और का। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.