• Mon. Feb 9th, 2026

शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में चहल-पहल लौटी

ByVijay Singhal

Jan 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कड़ाके की सर्दी के चलते बंद रहे विद्यालयों में चहल-पहल लौट आई। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद जिले के परिषदीय, माध्यमिक और निजी विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार खोले गए। हालांकि ठंड को देखते कम ही बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े व टोपी, मोजे, दस्ताने पहनकर आने की सलाह दी है। शिक्षक महेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। अब उन्हें दिन में दो पीरियड अतिरिक्त लेने पड़ेंगे ताकि बच्चों को दिक्कत न हो। अभिभावक रमेश राजपूत का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर दबाव रहता है। शुभा शर्मा ने बताया बच्चों का कोर्स पूरा कराने में शिक्षक सहयोग करते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.