• Mon. Feb 9th, 2026

अकबरपुर के आयुष्मान आरोग्य केंद्र से सामान चोरी

ByVijay Singhal

Jan 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां के उपकेंद्र ब्लॉक के गांव अकबरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांच में सामने आया है कि केंद्र का बिना ताला तोड़े पूरी कुंदी के पैच खोलकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद फ्रिज, आरओ मशीन और इंवर्टर समेत अन्य कीमती ले गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब केंद्र के सीएचओ ड्यूटी पर पहुंचे। केंद्र पर तैनात सीएचओ रजनीश कपूरिया 9 जनवरी से अवकाश पर थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह केंद्र पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का पूरा कुंदा खुला हुआ था। अंदर गए तो देखा पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे। सूचना पर सीएचसी चौमुहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। सीएचओ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि केंद्र से एक फ्रिज, एक आरओ मशीन, एक प्रिंटर, एक इंवर्टर, एक बैटरी, एक व्हीलचेयर और आठ प्लास्टिक की कुर्सियां और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.