• Tue. Feb 10th, 2026

रामायण और कुरान की सौगंध खाकर ठुकराया साइबर अपराध

ByVijay Singhal

Jan 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में अपराध के खिलाफ पुलिस और ग्रामीणों की बैठक हुई। साइबर ठगी के खिलाफ ग्रामीण एकजुटता से पुलिस के साथ खड़े नजर आए। अपराध में लिप्त युवाओं को सही राह पर लाने और गांव को साइबर ठगी से मुक्त करने के संकल्प के साथ आयोजित बैठक में मुसलमानों ने पाक कुरान और हिंदुओं ने रामायण की कसम खाकर अपराध छोड़ने का ऐलान किया। सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों को साइबर अपराध के कानूनी परिणामों और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। सीओ ने कहा कि साइबर ठगी एक बड़ा अपराध है और इसमें शामिल व्यक्ति न केवल कानून की नजर में अपराधी है, बल्कि अपने गांव और समाज की बदनामी का कारण भी बनता है। जो भी युवक इस अपराध में लिप्त मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लालच में आकर किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक या बैंक खातों के दुरुपयोग से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक के दौरान जब थाना प्रभारी भगवत सिंह ने पूछा कि किस वांछित का परिजन बैठक में मौजूद है तो ग्रामीण करीम खान ने अपने भाई फकरु के बारे में जानकारी दी। फकरु को कुरान की कसम का हवाला देते हुए अपराध छोड़ने की बात कहकर पुलिस से फोन पर बात कराई। फकरु ने आठ दिन में कोलकाता से लौटकर खुद को पुलिस के सुपुर्द करने का वादा करते हुए अपराध से कोई संबंध न रखने की बात कही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.