हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। वृंदावन निवासी रेशमा पत्नी एजाज आगरा अपने मायके जाने के लिए जंक्शन पहुंची। रेशमा के साथ 12 व पांच वर्षीय दो बेटे और एक तीन वर्षीय बेटी थी। रेशमा टिकट लेने लगी तभी एक युवक ने उसे पैसे देते हुए अपने लिए टिकट लेने के लिए कहा। उसने युवक का टिकट ले लिया। रेशमा जब प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तो युवक भी उसके पीछे पीछे चलने लगा। ट्रेनआने में थोड़ा समय था, तो रेशमा छोटी बच्ची को लघुशंका कराने चली गई। वह अपने दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर चली गई। इसी बीच युवक ने बड़े बच्चे को मां को बुलाने के लिए भेज दिया। इसी बीच शटल ट्रेन आ गई। युवक पांच वर्षीय छोटे बच्चे को लेकर ट्रेन में सवार हो गया। जब रेशमा बच्ची को लघुशंका कराने के बाद वापस आई तो ट्रेन चल दी। छोटे बच्चे को वहां न पाकर रेशमा के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बच्चे का नाम लेकर शोर मचाया और इधर उधर दौड़कर अन्य यात्रियों से पूछा। रेशमा की चीख पुकार सुनकर प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन काफी दूर जा चुकी थी। दौड़कर ट्रेन तक पहुंचना संभव नहीं था। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
