• Tue. Feb 10th, 2026

बधाई गीतों की गूंज में रंग महल पहुंचे गिरधरगोपाल जू, बरसाना बना साक्षी

ByVijay Singhal

Jan 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में ज्योंनार की शुभ घड़ी में बरसाना वासियों ने प्रिया प्रीतम के पावन विवाह का भव्य दृश्य देखा। श्रीजी मंदिर परिसर से रंगीली गली तक फूलों की सजावट, बंदनवार और बधाई गीतों की गूंज ने पूरे धाम को उत्सव में बदल दिया। विवाह उपरांत बधाई रस्में पूर्ण हुईं और उसी क्रम में गिरधरगोपाल जू रंग महल में विश्राम को विराजे। शंखनाद और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। पुष्पवर्षा के मध्य जय श्री राधे का घोष गूंज उठा। शाम को विधि विधान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और बरसाना की हवाओं में देर तक मंगल उल्लास की गूंज बनी रही। कार्यक्रम में साधु संत, स्थानीय श्रद्धालु, दूर-दूर से आए भक्त, बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा, सिंगर कीर्तिधन, सिंगर गडवी, संत प्रेमानंद के परिकर, मोहित अग्रवाल, भक्तिपद परिवार, बृज के रसिक संत, विधायक श्रीकांत शर्मा, विनोद बाबा और भगवती प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.