हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर चाय पीते समय एक व्यक्ति बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में मौजूद लोग 10 कदम दूरी पर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत्यु होने का कारण बताया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की है। कोतवाली कृष्णानगर के राधा नगर पुलिया निवासी देवकीनंदन गोवर्धन चौराहे के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में जुकाम और खांसी की दवा लेने के लिए गए थे। इससे पहले वह अस्पताल से 10 कदम दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंच गए। चाय पीते समय वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
