• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम एवं NHAI की संयुक्त कार्रवाई

ByVijay Singhal

Jan 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एनएचएआई और नगर निगम की टीम ने बुधवार को मंडी चौराहे से गोवर्धन चौराहे तक हाईवे के सर्विस रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया। निगम की कार्रवाई की देख कुछ दुकानदारों ने खुद अपना सामान समेट लिया और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके बाद अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह से नोकझोक शुरू हो गई, लेकिन मौजूद पुलिस ने दुकानदारों को शांत किया।

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि मंडी और गोवर्धन चौराहे पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दुकानदार फुटपाथों पर सामान रख लेते हैं। रोड पर जगह कम रह जाती है और वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बीते दिनों मंडी चौराहे से गोवर्धन चौराहे तक हाईवे के सर्विस रोड तक दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी किसी दुकानदार ने अमल नहीं किया। इसी को लेकर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही फिर से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.