हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में कश्मीरी ऊनी बाजार में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक स्वेटर वापस करने पहुंचा था, तभी दुकानदारों से विवाद हो गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार रात कोसीकलां के थाना मार्ग स्थित मंडी समिति गेट के सामने लगे कश्मीरी ऊनी बाजार में हुई। बठैन गांव निवासी अनुज नामक युवक बाजार से खरीदा गया स्वेटर वापस करने आया था। रात करीब 8:30 बजे अनुज और दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। अनुज का आरोप है कि बाजार के कुछ विक्रेताओं और वहां मौजूद युवकों ने बाजार का गेट बंद कर दिया। इसके बाद उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी आरोपितों ने अभद्रता की। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घायल अनुज को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। अनुज ने बताया कि वह सिर्फ स्वेटर वापस करने आया था, लेकिन दुकानदारों ने पहले अभद्रता की और फिर मारपीट की। वहीं, बाजार के विक्रेताओं ने अनुज पर आरोप लगाया है कि उसने आते ही उनके एक दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। विक्रेताओं का दावा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
