हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन चुनाव से पहले साधारण सभा हुई। इसमें वर्तमान एसोसिएशन का बजट ध्वनिमत से पास हुआ। बजट पास होने के दौरान कुछ वकीलों ने हंगामे का प्रयास किया लेकिन बजट को पास कर दिया गया। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया। आमसभा में वर्तमान सचिव शिव कुमार लवानिया ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व सचिव ने अधिवक्ताओं के टूर पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। उन्होंने सचिव शिव कुमार लवानिया से टूर की एवज में अधिवक्ताओं से ली गई धनराशि की रसीद की मांग की। इस पर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बृहस्पतिवार को सूची बार कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद ऑडीटर यशवंत सिंह ने साल भर का ब्यौरा साधारण सभा के सामने रखा। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार लवानिया ने बताया कि 16 जनवरी को प्रातः: 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी को 9 बजे से परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए समिति बनाई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी से बातचीत कर इंतजाम किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
