हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले के विकास कार्यों में सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति असंतोष मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण अधिकारी समेत पांच विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर जवाब नहीं आया तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी दिसंबर की रैंकिंग में विकास कार्यों में जिला का 46वां स्थान आया है। हालांकि पहले से स्थिति सुधरी है, लेकिन संतोषजनक विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा। अपेक्षित प्रगति न होने एवं कार्यों में लापरवाही बरतने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल बैठक में अनुपस्थिति मिलने पर डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिए। रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें, अगर किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजीव कुमार, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडे, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
