• Tue. Feb 10th, 2026

फरह में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:15 वर्षीय किशोर पर POCSO एक्ट में केस दर्ज

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वे सुबह काम पर गए थे। उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का 15 वर्षीय किशोर उसे टॉफी देने के बहाने पास के एक खाली प्लॉट पर ले गया। यहीं उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बच्ची जब घर लौटी तो उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। मां ने तुरंत पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता के घर पहुंचने पर बच्ची ने बताया कि किशोर ने उसे टॉफी का लालच देकर बुलाया और प्लॉट पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पिता ने फरह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि POCSO एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी किशोर के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.