• Tue. Feb 10th, 2026

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज ने किया आयशा को सम्मानित

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप अंडर-9 में प्रथम तथा अंडर-11 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले की होनहार खिलाड़ी आयशा ने नाम रोशन किया है। आयशा का चयन पुणे में होने वाले राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मथुरा की बेटी काे आगरा में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने ट्रॉफी देकर सम्मान किया।

कोच शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में 7 दिसंबर को तीसरी उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। आयशा ने अंडर-9 में स्वर्ण और अंडर-11 में रजत पदक जीता है। डेंपीयर नगर स्थित नया नगला निवासी आयशा के पिता नजर हुसैन का आरओ प्लांट है। मां रूबी गृहणी हैं। आयशा 17 और 18 को पुणे में होने वाली राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। बधाई देने वालों में कन्हैया गुर्जर, विपिन अग्रवाल, लक्की कुमार, मयंक हलदार, जाकिर अली आदि शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.