• Tue. Feb 10th, 2026

शादी का झांसा देकर एक साल पहले बनाए थे वीडियो, पीड़िता पहुंची थाने

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के मंदिर में सेवा कार्य करने के दौरान युवक ने कई युवतियों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। एक पीड़िता ने पुलिस के सामने पहुंचकर युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और वीडियो वायरल करने के मामले में तहरीर दी। नगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि केसी घाट इलाके के रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात बांकेबिहारी मंदिर में एक साल पहले हुई थी। उससे दोस्ती होने पर शादी करने का झांसा दिया और एक साल पहले वह मथुरा के एक होटल में ले गया, जहां उसने अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने दोबारा बुलाया मगर पीड़िता नहीं गई तो तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह नाबालिग थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अन्य 7-8 युवतियों के भी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। इस मामले में पीड़ित लड़की ने दो दिन पहले बांकेबिहारी पुलिस चौकी में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी युवकों की तलाश जारी है। समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने पत्रकारों को बताया, बेटियों की वीडियो को नगर में 500 रुपये लोगों को बेचा जा रहा है। इससे कुछ लोग कमाई कर रहे हैं, जोकि अनुचित है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.