हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में छाता कोतवाली क्षेत्र के पसोली गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। विवाद के दौरान चाकू और लाठी-डंडे चले, जिसमें 60 वर्षीय भोजराज पुत्र सूखा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक भोजराज के बेटे नरेश और गांव के कुछ नामजद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान भोजराज पुत्र सूखा बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल केडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केडी मेडिकल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नरेश कुमार ने गांव के ही कुछ नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
