• Tue. Feb 10th, 2026

चिकित्सक की टेबल जेब से निकालकर रखा जिंदा सांप,मचा हड़कंप

ByVijay Singhal

Jan 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लक्ष्मी नगर निवासी दीपक राजपूत ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की शाम को वह ई-रिक्शा से वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में ई- रिक्शा में छिपकर बैठा सांप निकाला और चालक के हाथ में डस लिया। चालक ने तुरंत सांप को पकड़ा और अपनी जैकेट की जेब में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल की इमरजेंसी में उसने चिकित्सक की टेबल पर सांप को रख दिया। सांप को देख चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ई-रिक्शा चालक को इमरजेंसी से बाहर निकाला गया। ई-रिक्शा चालक ने इलाज के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले सांप को छुड़वाया। इसके बाद ही ई-रिक्शा चालक का चिकित्सक ने उपचार किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.