हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की धर्मनगरी में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने से हलचल मच गई है। पिछले दो दिनों से करीब एक दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो में केशीघाट के खपाटिया गली निवासी एक युवक कई युवतियों के साथ नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक की मुलाकात युवती से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई थी, उसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इस मामले में पुलिस वीडियो वायरल कर रकम मांगने वाले अज्ञात की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही युवती को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया, जिसके बाद एक महिला द्वारा उससे पूछने पर युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बने और युवक ने निजी पलों के वीडियो बना लिए। युवती ने यह भी बताया कि वीडियो में अधिकांश युवतियां दर्शन के लिए बाहर से वृंदावन आई हुईं श्रद्धालु हैं। जिस युवक के मोबाइल से सेाशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं, उसने सात जनवरी को कोतवाली में मोबाइल चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद से ही मोबाइल में मौजूद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगीं। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह वृंदावन में ही पाई गई। एक वायरल वीडियो में कोई युवक वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे मांगता हुआ भी बताया जा रहा है। हालांकि उस वीडियो में पैसे मांगने वाले युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है और वीडियो बेचे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहीं कुछ युवतियां बाहर से आई हुईं श्रद्धालु हैं, जो बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन चंडीगढ़ में पाई गई है। जिस युवक का मोबाइल बताया जा रहा है, वह परिवार समेत घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
