• Tue. Feb 10th, 2026

अड़ींग में अवैध मीट दुकान पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में बाईपास के समीप अवैध रूप से संचालित मीट की दुकान पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और तीन लोगों को हिरासत में लिया ले लिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों में मच्छी फाटक मथुरा निवासी जीतू, गोवर्धन निवासी अमर सिंह एवं इसुव शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मीट बिक्री की शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने दुकान को सील कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ गोवर्धन, अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति और नियमों के विपरीत मीट बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.