• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, 14 वर्षीय किशोर की मौत

ByVijay Singhal

Jan 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भक्ति वेदांत मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के सलीमपुर खुर्द निवासी रवि (14), रोहित (10), गुड़िया (25) और कजोड़ (30) फिलहाल रुक्मिणी विहार गेट नंबर-2, केशवधाम के पास रह रहे थे। रविवार रात सभी सड़क किनारे सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और चारों को कुचलते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय रवि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित, गुड़िया और कजोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार चालक और सफेद रंग की कार की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.