• Tue. Feb 10th, 2026

खुफिया तंत्र अवैध रूप से कट्टीघर चलाने वालों की घेराबंदी, होगी संपति की जाँच

ByVijay Singhal

Jan 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कट्टीघर का पर्दाफाश होने के बाद खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। यह तंत्र ऐसे कारोबारियों की कुंडली खंगालेगा जो आड़ में मीट का खेल चला रहे हैं। इस कड़ी को तोड़ने के लिए खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इधर, घटना के दूसरे दिन भी मुकुंद विहार कॉलोनी में दहशत का माहौल रहा। दिनभर पुलिसकर्मियों की चहलकदमी रही और आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, कट्टीघर चलाने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति की भी कुंडली खंगाली जा रही है। अवैध कमाई से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मात्र दो से तीन साल के भीतर इन आरोपियों ने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। पुलिस अब इन संपत्तियों के स्रोतों की गहराई से जांच कर रही है। इधर, खुफिया तंत्र अवैध रूप से कट्टीघर चलाने वालों की घेराबंदी में लग गया है। ऐसे आरोपी खुफिया तंत्र की रडार पर हैं जो गठजोड़ करके मीट के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही कॉलोनी में शांति व्यवस्था कायम है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर, घटना के दूसरे दिन भी कॉलोनी में तनाव का माहौल रहा। गिरफ्तारी के डर से दर्जनभर परिवारों के लोग लौट कर नहीं आए, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना कि ये लोग सालों से मीट का कारोबार कर रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.