• Tue. Feb 10th, 2026

बाइक सवारों ने दुकानदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार हमलावरों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन ने पुरानी रंजिश पर गांव निवासी नामजदों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम छरौरा निवासी राजेश उर्फ राजन गौतम (48) की हाईवे किनारे बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली सीधे राजेश के पेट में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजन ने गांव के ही पांच लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजन ने बताया कि गांव निवासी नामजद लोगों से उनका वर्ष 2009 से एक पुलिस केस को लेकर विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में राजेश पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.