• Tue. Feb 10th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पीछे के चौक में लगी रेलिंग, श्रद्धालुओं ने सुगमता से किए दर्शन

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ।वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में मेरठ की एजेंसी ने प्रवेश द्वार तीन से रेलिंग लगाने का कार्य शुरु कर दिया है। मंदिर में मेरठ की कार्यदायी संस्था द्वारा बृहस्पतिवार को रातभर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया। प्रवेश द्वार तीन से लेकर मंदिर के पीछे के चौक से होकर मुख्य चौक के ढलान तक रेलिंग लगाई गई। शनिवार को खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर लगाई गई रेलिंग में से होकर मंदिर के चौक तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्था की सराहना की। शनिवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही गेट तीन से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु नई रेलिंग व्यवस्था से होकर मंदिर के चौक तक पहुंचे। प्रवेश द्वार तीन से मंदिर के पीछे के चौक व मुख्य चौक तक तीन रेलिंग लगाई गईं। इन रेलिंग में होकर श्रद्धालु मंदिर के मुख्य चौक तक पहुंचे और ठाकुरजी के सुगमता के साथ दर्शन किए। मंदिर में आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी रात के समय रेलिंग लगाने का कार्य कर रहे हैं। कंपनी के सुपरवाइजर प्रिंस ने बताया कि मंदिर में लगभग 2500 मीटर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। मंदिर के प्रवेश द्वार दो से एवं प्रवेश द्वार तीन से तीन-तीन रेलिंग लगाई जाएंगी। जो कि निकास द्वार संख्या एक और चार तक लगेंगी। जबकि प्रवेश द्वार पांच से निकास द्वार चार तक दो रेलिंग लगाई जाएंगी। इसमें एक वीआईपी के लिए होगी। वीआईपी गेट पांच से रेलिंग में प्रवेश कर सीधे वीआईपी कठघरा तक पहुंच सकेंगे। प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक सभी रेलिंग में पांच-पांच गेट बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर एक रेलिंग से दूसरी रेलिंग में जाया जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.