• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन में कार्ट पर सामान बेचेंगे स्ट्रीट वेंडर, लगेंगे सीसीटीवी

ByVijay Singhal

Jan 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज के पर्यटन विकास के लिए बृहस्पतिवार को गुरुग्राम की एम 3 एम फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। वृंदावन में सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट वेंडर के लिए पायलट प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल के साथ ही फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या महाजन, व सामर्थ्य डेवकनेक्ट के सीईओ अनुपमा मायराल के साथ पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात वर्चुअल माध्यम से जुड़े। ब्रज की संवेदनशील धार्मिक पहचान और तीर्थ क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर सहमति बनी। ब्रज की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए वृत्तचित्र प्रतियोगिता होंगी। प्रतियोगिताएं छात्रों, फिल्म निर्माताओं के लिए खुली होगी। इसके माध्यम से ब्रज से जुड़ी प्रामाणिक कहानियों, शोध कार्यों और अभिलेखों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। फाउंडेशन ब्रज से संबंधित शोध कार्यों के लिए फैलोशिप शुरू करेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि इन योजनाओं से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ब्रज की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.