हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट की सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर अग्नि एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी वासुदेव सिंह द्वारा टोल प्लाजा के कर्मचारियों को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई, विभिन्न अग्निशमन यंत्रों एवं रेस्क्यू टूल्स के संचालन एवं उपयोग की जानकारी दी गई तथा उनका लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा कर्मचारियों को आग लगने की आपात स्थिति में सतर्क, सक्षम बनाना है, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके तथा एक्सप्रेस वे पर यातायात को सुरक्षित रखा जा सके। जाबरा टोल के सहायक महाप्रबंधक भरत सिंह राठौर ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर टोल मैनेजर देवेंद्र सिंह, कॉरिडोर मैनेजर लोकेन्द्र सिंह, सुनील यादव, एएसओ कोमल सिंह, गंभीर सिंह, भरत यादव, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
