• Tue. Feb 10th, 2026

माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन में हेमा मालिनी ने कहा,शिक्षक ही राष्ट्र का भविष्य हैं

ByVijay Singhal

Jan 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के किशोरी रमन इंटर कॉलेज के मैदान में शिक्षक संघ का 58 वां राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिने स्टार व सांसद हेमा मालिनी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव है। शिक्षक की राष्ट्र के निर्माता होते हैं। भविष्य में आने वाली पीढ़ी को संस्कार देते हैं। शिक्षक शिक्षक संघ की मांगे निजी नहीं बल्कि न्याय संगत हैं। सांसद ने कहा कि इन मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। इतिहास साक्षी है जिसने भी गरिमा के साथ अपनी मांगों को उठाया है, उन्हें हमेशा न्याय मिला है। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों के साथ हो रही विसंगतियों और पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को रखा। सम्मेलन में किशोरी रमन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। चमेली देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.