हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्राफ से गहने खरीदने के एवज में ठगी की रकम व्यापारियों के खाते में ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खातों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही व्यापारियों की दुकान के आसपास सीसीटीवी के माध्यम से उस ठग की शिनाख्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है, जो गहने लेने आया था। ठगी की रकम पहुंचने से खाते सीज होने पर व्यापारी भी एक सप्ताह से परेशान हैं। वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। पंकज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, अनुज गोयल, मुरारीलाल अग्रवाल और बृजेश अग्रवाल की होलीगेट क्षेत्र में सराफ की दुकानें हैं। पंकज अग्रवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को उनके पास हरियाणा के फरीदाबाद के जवाहर नगर निवासी जनार्दन गुप्ता आभूषण खरीदने के लिए आया था। सभी व्यापारियों से अलग-अलग समय में 5.47 लाख रुपये के गहने खरीदे और रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। एक दिन बाद बैंक प्रबंधन ने सभी व्यापारियों के खाते सीज कर दिए। व्यापारियों को फोन पर जानकारी दी कि उनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी के बाद से सभी व्यापारी परेशान हैं। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बैंक खातों को भी चेक किया जाएगा। ताकि जांच किसी नतीजे तक पहुंच सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
