• Tue. Feb 10th, 2026

कोसिकलां के गांव में पुरानी रंजिश पर लाठी-डंडे और पथराव से कई घायल

ByVijay Singhal

Jan 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र के नगला अलीपुर (खरौंट) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग छतों पर चढ़कर खुलेआम ईंट-पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि नगला अलीपुर (खरौंट) निवासी तामील की सूचना पर जांच की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व में शादी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के चलते प्रथम पक्ष जुनैद पुत्र दीनू और द्वितीय पक्ष रमजान पुत्र निवाजा के बीच यह झगड़ा हुआ। इस झड़प में रुकसीना पत्नी जानू, शाहरुख पुत्र जफरु और जफरु पुत्र ईशा घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.