• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में बन रही अवैध कॉलोनी की विप्रा सचिव ने बैठाई जांच

ByVijay Singhal

Jan 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की मिलीभगत से अवैध कालोनियां बस रहीं हैं। शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे कालोनाइजरों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को गोवर्धन निवासी लोगों ने प्राधिकरण के सचिव से मामले की शिकायत की। इसके बाद सचिव ने जांच बैठाते हुए कहा कि अगर कालोनी अवैध पाई गई तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। अनूप शर्मा और सीपी सिंह एडवोकेट ने सोमवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में आरोप लगाया कि गोवर्धन के बड़ी परिक्रिमा मार्ग पर जतीपुरा से गोवर्धन के रास्ते पर कैला देवी मंदिर के पास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से कालोनी बनाई जा रही है। ग्रीन  जोन की भूमि को बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनी मे तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के अवर अभियंता को कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर नोटिस देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि इस कालोनी पर पूर्व में भी नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, वन विभाग ने भी हरे पेड़ काटने के नाम पर कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद भी कालोनी का निर्माण नहीं रुका है। लोगों की शिकायत के बाद सचिव ने मामले की जांच बैठाई है। उन्होंने सहायक अभियंता से कालोनी की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। –
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.