• Tue. Feb 10th, 2026

राया थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर मांट ब्रांच गंग नहर में गिरी

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक कार अनियंत्रित होकर मांट ब्रांच गंग नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक नहर के तेज बहाव के बीच कार की छत पर बैठकर मदद की गुहार लगाता रहा। पुलिस की तत्परता से तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक सामने अचानक आए एक अन्य वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही उसमें सवार युवकों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर राहगीर मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। राया थाना प्रभारी रवि भूषण शर्मा ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और कार में फंसे सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस फिलहाल युवकों की पहचान और उनके गंतव्य के बारे में जानकारी जुटा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.