• Wed. Feb 11th, 2026

डीलर ने कम राशन दिया तो नोटिस जारी कर होगी कार्रवाई: डीएम

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान छाता बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लेखपाल जगवीर प्रसाद के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को पद से हटा दिया। अधिवक्ताओं ने तहसील में स्थित एक जर्जर पानी की टंकी को गिराए जाने की मांग भी उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें व्यक्तिगत भूमि विवाद, पैमाइश, मेड़ टूटने और निजी कॉलोनियों में अतिक्रमण से संबंधित हैं। वहीं, कोटेदार द्वारा कम राशन वितरण की शिकायत से संबंधित वीडियो देखने के बाद उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सप्लाई इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। समाधान दिवस में तहसील छाता से 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.