• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन में व्यापारी नेता गणेश पहलवान पर जानलेवा हमला, फायरिंग

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में देर रात व्यापारी नेता गणेश पहलवान पर अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीकानेरी धर्मशाला के पास उस समय हुई, जब वे रात करीब 11:30 बजे अपने घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आए एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके पर खड़ी बाइक लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.