• Wed. Feb 11th, 2026

एमडीएम व नामांकन में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शैक्षिक कार्यों में लगातार लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। गोवर्धन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नगला खारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुशल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसए रतन कीर्ति ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ अन्य शिक्षकों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायतों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा व बलदेव की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पिछले दो वर्षों से मिड-डे मील (एमडीएम) रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया। इसके अलावा कंपोजिट ग्रांट, खेलकूद सामग्री, ईको क्लब सहित अन्य मदों का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं था, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। वहीं, बीते तीन वर्षों से विद्यालय में छात्र नामांकन की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई। विद्यालय परिसर में गंदगी और रद्दी जमा होने की भी पुष्टि हुई। बीएसए ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई प्रचलित नियमों के अनुसार की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.