• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन के प्रियाकांत जू सदन गेस्टहाउस में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ग्वालियर की एक युवती की वृंदावन के प्रियाकांत जू सदन गेस्टहाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। वह कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। स्वजन ने दरवाजे तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वृंदावन क्षेत्र के केशवधाम पुलिस चौकी के तहत चैतन्य विहार फेस दो स्थित प्रियाकांतजू सदन गेस्टहाउस के स्वामी दीपक ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना पिछोर के चुंगी टेकनपुर निवासी बलवीर बघेल की 18 वर्षीय पुत्री निकिता बघेल गेस्टहाउस में ठहरने के लिए पहुंचीं। गेस्टहाउस स्वामी दीपक ने अकेली युवती को कमरा देने से मना कर दिया। युवती ने अपने पिता से फोन पर बात करवाई। पिता ने बताया वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी और वृंदावन पहुंच गई है। ऐसे में उसे कमरा दे दो। हम वृंदावन पहुंच रहे हैं। गेस्टहाउस संचालक ने युवती को कमरा दे दिया। रात करीब तीन बजे स्वजन गेस्टहाउस पहुंचे तो बताया कि निकिता ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस बलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो युवती पंखे पर फंदा लगाकर लटकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केेशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने कहा स्वजन ने उन्हें जानकारी दी कि पिछले वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर युवती अवसाद में थी। मार्च में फिर परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन, वृंदावन आ गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.