हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के ब्रह्मपुरी नींवरी रोड पर बंदरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बचने को लोग इधर-उधर भागने लगे। बंदरों के उग्र व्यवहार के चलते लोग दो घंटे तक अपने-अपने घरों में कैद रहे। बंदरों के दो गुट आपस में लड़ते रहे। बंदरों ने घरों की छत, बिजली के तारों और गलियों में उत्पात मचाया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। काफी लोग भय के कारण सुरक्षित स्थानों पर छुप गए। विपिन बिहारी दीक्षित, भोला शर्मा, सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय का कहना है, बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। बंदरों के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की डीएम से मांग की है।
745095736
