• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन में सात दिन प्रवास करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, देशभर से पहुंचेंगे केंद्रीय पदाधिकारी

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सात दिवसीय बैठक केशवधाम में रविवार से आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता सरसंघ चालक मोहन भागवत करेंगे। वह भोपाल से रविवार शाम तेलंगाना एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे। जहां से वृंदावन स्थित केशवधाम तक आएंगे। सात दिन प्रवास के दौरान संघ प्रमुख छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर और सुदामा कुटी में होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार सरसंघ चालक मोहन भागवत रविवार को भोपाल से तेलंगाना एक्सप्रेस द्वारा शाम करीब पांच बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। फिर कार द्वारा 5:45 बजे केशवधाम पहुंचेंगे। केशवधाम में वह सात दिन का प्रवास करेंगे। 5 जनवरी से 9 जनवरी तक सुबह के सत्र में वह संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ चिंतन करेंगे। संघ प्रमुख के कक्ष के सामने भगवान कृष्ण, बलराम और गाय की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इसमें गोचारण लीला को दर्शाया जा रहा है। संघ इन मूर्तियों के माध्यम से घर-घर गाय की रोटी निकालने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। संघ ने इसके लिए ध्येय वाक्य बनाया है कि गाय की रोटी गाय का चारा सबसे बड़ा गोधन हमारा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.