• Wed. Feb 11th, 2026

फरह में पार्किंग के नाम पर हाईवे को घेरा

ByVijay Singhal

Jan 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के हाईवे पर जगह जगह अवैध रुप से खडे़ वाहनों से वाहन चालक परेशान हैं। इनके कारण हाईवे पर जाम तो लगता ही है, साथ ही घने कोहरे में ये वाहन हादसों को भी आमंत्रण दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुए हादसे में कई लोगों के जान गंवाने के बावजूद सड़क सुरक्षा का दावा करने वाला प्रशासन नहीं चेता है। हाईवे पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां ये वाहन हाईवे की एक लाइन को पूरी तरह बाधित कर देते हैं। यही नहीं कई ट्रक, डंपर चालक तो अपने वाहन को मुख्य हाईवे पर ही कई-कई दिन तक खड़ा कर जाते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को हो रही है। घने कोहरे के कारण अंदाजा नहीं लग पाता कि आगे कोई वाहन हाईवे पर खड़ा है। केवल फरह क्षेत्र में ही विगत दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहन आगे खडे़ वाहनों से टकराए हैं। ऐसे में तो यही कहा जा सकता है कि प्रशासन को भी शायद इनको हटवाने के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। मथुरा हाईवे पर फरह, महुअन टोल, बरारी, गेट नं. 9 तथा रिफाइनरी आदि कई ऐसी जगह हैं, जहां ये बडे़ वाहन हमेशा खडे़ मिल जाएंगे। जबकि हाईवे अथोरिटी हो या पुलिस प्रशासन, इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। क्यूब हाईवे प्रबंधक औकिल शर्मा ने बताया कि टोल की पैट्रोलिंग टीम लगातार अवैध वाहनों को हाईवे से हटवाती है, मगर हटवाने के बाद फिर कोई ना कोई चालक वाहन को खड़ा कर जाता है। जल्द ही ऐसी जगहों को चिह्नित करके चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.