हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निजी बस में सवार होकर भरतपुर से घर जा रहे तीन यात्रियों का बस चालक से विवाद हो गया। गुस्साए चालक ने तीनों को हाईवे थाना क्षेत्र में मु़ड़ैसी के पास उतार दिया। बस से उतरते समय एक यात्री बस के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के कर्णवास निवासी श्याम ने बताया कि उनके तहेरे भाई गुलवीर (26) भरतपुर में नौकरी करते थे। उनके साथ आसपास गांव के दिनेश और नीरज भी नौकरी करते हैं। तीनों 31 दिसंबर को भरतपुर से निजी बस में सवार होकर घर के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में परिचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बस चालक ने उन्हें रास्ते में मुड़ैसी के पास उतारने के लिए बस रोक दी। इसी दौरान बस से उतरते समय गुलवीर बस के टायर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
