हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी मुख्य गेट के सामने नगर निगम के बुलडोजर ने अतिक्रमण करने वाले फल विक्रेताओं की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके कारण टाउनशिप क्षेत्र में खलबली मच गई, लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई केवल फल विक्रेताओं पर ही नजर आई। इसके पीछे एक फल विक्रेता ने षड्यंत्र के तहत कार्रवाई का आरोप लगाया। दुकान लगाकर फल बेचने वाले विक्रेता दशरथ सैनी ने रिफाइनरी थाना प्रभारी के लिए गए ड्राई फ्रूट और फलों के पैसों का तगादा कर दिया। फल विक्रेता का कहना है उधारी के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी भड़क गए और बदतमीजी करते हुए दुकान न चलने देने की धमकी भी दे गए। इस मामले की शिकायत सीओ रिफायनरी श्वेता वर्मा से की। उनके कहने पर दुकान को दोबारा लगाया गया था, लेकिन आरोप है कि नाखुश थाना प्रभारी ने नगर निगम की टीम बुलाकर केवल फल विक्रेताओं की दुकानों को तुड़वा दिया। उधर, थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि दुकानदार ने दुकानों के टूटने से पहले आरोप क्यों नहीं लगाए। दुकानदार झूठ बोल रहा है। मैं मानहानि का केस करूंगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
