• Wed. Feb 11th, 2026

डीएम के आदेश पर भीषण ठंड में स्कूल 14 जनवरी तक 1 से 8 तक सभी स्कूल बंद

ByVijay Singhal

Jan 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भीषण सर्दी और शीतलहर के प्रकोप के कारण नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने यह निर्देश जारी किए हैं। सभी संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजकर आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मथुरा में लगातार बढ़ रही भीषण सर्दी और घने कोहरे के कारण सुबह के समय छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें ठंड से होने वाली बीमारियों और संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि नर्सरी से आठवीं कक्षा तक का कोई भी विद्यालय खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिए जाएंगे। इस आदेश से अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन ने राहत महसूस की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.