हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुण्ड में तलहटी पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गिरिराज जी की पूजा कर मनौती मांगी। उन्होंने पूंछरी के लौठा में श्रीनाथ जी के दर्शन किए। गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान उन्होंने जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में पूजा की। उनकी पत्नी गीता शर्मा और पुत्र आशीष शर्मा ने श्रद्धा भाव से दंडवती परिक्रमा कर आस्था का परिचय दिया, जिसे देख अन्य श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। मुख्यमंत्री का पूरा परिवार जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर पहुंचा, जहां गिरिराज महाराज की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। सेवायतों ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। भानू पाराशर ने मुख्यमंत्री को गिरिराज महाराज का चित्रपट भेंट किया। वहीं गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा शर्मा और उनके पति मनीष लंबरदार ने सीएम परिवार का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने मानसी गंगा और मंदिर के पौराणिक महत्व बताकर प्रसादी अंगवस्त्र भेंट किया। साथ में मंदिर सेवाधिकारी देवेंद्र शर्मा गोपाल जी, मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक, गजेंद्र सिह, सुनील आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
