• Wed. Feb 11th, 2026

हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाई शराब, फिर दोस्तों पीटा, युवक ने तोड़ दिया दम

ByVijay Singhal

Dec 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में साथ काम करने वाले दोस्तों ने ही युवक की पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवक ने इलाज के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन की है। महुअन निवासी जितेन्द्र (23) अपने गांव के ही कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिर्जापुर हाईवे पर कारों की डेन्टिंग पेन्टिंग का कार्य करता था। 19 दिसम्बर को साथ काम करने वाले कुछ दोस्तों ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे मजदूरी के रुपये निकाल लिए। इसकी सूचना जितेन्द्र ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी
इससे गुस्साए राहुल, सोनू, विक्रम आदि ने जितेन्द्र के सिर पर भारी चीज से वार किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घायल जितेंद्र के हाथ-पैर बांधकर बची शराब उसके मुंह में उडे़ल दी। कार में डालकर उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए। देररात जब घर के किसी सदस्य ने मरणासन्न जितेन्द्र को देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे मथुरा के निजी अस्पताल ले गए। ट्राॅमा सेन्टर में इलाज के दाैरान मंगलवार को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि जितेन्द्र के पिता लक्ष्मन की तहरीर पर 24 दिसम्बर को महुअन निवासी राहुल, सोनू, विक्रम एवं अन्य के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौपा गया है। पुलिस ने बीती रात एक आरोपी राहुल को पकड़ा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.