हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा के नेता मनीष कुमार नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सुभाष नगर नाले से अवैध कब्जा हटाने की मांग नगर आयुक्त से की। लोगों की शिकायत सुनने के बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को नाले से अतिक्रमण हटाने को कहा। स्थानीय नागरिकों ने शिकायती पत्र में कहा है कि सुभाष नगर वार्ड 26 में स्थित नाले पर दबंग लोगों ने टीन शैड डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को बताया कि पहले भी इस संबंध में भी बताया गया। उसके बाद अपर नगर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने इस प्रकरण की जांच की और शिकायत सही मिली। जिस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नाले से अतिक्रमण हटाए जाएं। शिकायत करने वालो में योगेश कुमार, बिट्टु सूर्यवंशी, रजत, श्याम बाबू सूर्यवंशी,कमलेश, रनिया, कृष्णा, खन्ना सूर्यवंशी, मुकुट, सुनील कुमार, राजकुमार तौमर, सतीश तौमर, मीरा तौमर आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
