• Wed. Feb 11th, 2026

कोहरे ने थाम दी रेल की रफ्तार, कर्नाटक एक्सप्रेस 6 घंटे लेट

ByVijay Singhal

Dec 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को कर्नाटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से पहुंची जबकि गांधीधाम एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे विलंब से चली। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित करनी पड़ रही है। लगातार हो रही लेटलतीफी से प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है और कनेक्टिंग ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ठंड और अनिश्चित समय के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.