• Wed. Feb 11th, 2026

साइबरों ठगों की टूटी कमर, पुलिस दे रही लगातार दबिश, मुठभेड़;

ByVijay Singhal

Dec 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठगी के नाम से बदनाम गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांवों से ठगों की काल पर ऐतिहासिक गिरावट आई है। कभी जिन गांवों से प्रतिदिन शहरवासियों को ठगी के लिए करीब 50 काॅल आती थीं। 11 दिसंबर को पुलिस की दबिश के बाद वे काॅल आठ पर सिमट गईं। पुलिस की दो मुठभेड़ के बाद पूरी तरह शून्य हो गई हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ पुलिस की आक्रामक रणनीति का प्रमाण है, बल्कि साइबर अपराधियों के मनोबल को तोड़ने की बड़ी कामयाबी भी मानी जा रही है। गोवर्धन क्षेत्र लंबे समय से साइबर ठगी के लिए बदनाम रहा है। यहां से सक्रिय साइबर ठग गिरोह बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, लाटरी, फर्जी निवेश और सरकारी योजना के नाम पर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। रोजाना दर्जनों काॅल के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में साफ कर दी जाती थी। पुलिस के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं, लेकिन ठग शातिर तरीके से बच निकलते थे। ठगी की वारदातें बढ़ने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने खुद निगरानी की और गोपनीय जांच कराई। इसमें सामने आया कि ठगों द्वारा प्रतिदिन करीब 50 से अधिक फोन किए जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले में साइबर ठगी की वारदातों में भी गिरावट आई है। काॅल कम आने का सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। लोग ठगी का शिकार होने से बच रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.