• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन में नीले नभ के नीचे उतरा वैकुंठ

ByVijay Singhal

Dec 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में नीले नभ के नीचे घनघनाते मेघों की गर्जना, बिजली की चमक और पूर्णिमा के चंद्रमा की आलोकित छटा के बीच जब स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान, हीरे-जवाहरात जड़ित दिव्य शृंगार से सुसज्जित श्री गिरिराज महाराज श्रद्धालुओं के समक्ष प्रकट हुए, तो गोवर्धन धाम मानो वैकुंठ लोक में परिवर्तित हो गया। उपस्थित श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य को निहारते हुए भाव-विभोर हो उठे। श्रीगिरिराजजी सेवा मंडल परिवार, आगरा द्वारा कार्ष्णि आश्रम में आयोजित श्री गिरिराजजी छप्पन भोग महोत्सव के द्वितीय दिवस भक्ति, सौंदर्य और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से सजी वैकुंठ लोक स्वरूप झांकी ने श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति से भर दिया। वैकुंठ लोक स्वरूप दर्शन के उपरांत प्रभु को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग रजत पात्रों में अर्पित किए गए। भोग अर्पण के बाद अरविंद महाराज, हरिओम महाराज तथा संरक्षक महंत कपिल नागर के सानिध्य में विधिविधान से महाआरती संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूजन कार्य संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक रविंद्र गोयल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल बंसल द्वारा किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.