• Wed. Feb 11th, 2026

नव वर्ष की दहलीज पर राधारानी की शरण

ByVijay Singhal

Dec 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में साल की विदाई और नव वर्ष के आगमन से पहले बरसाना आस्था के रंग में डूब गया। देश के कोने कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधारानी के चरणों में शीश नवाया और आने वाला वर्ष मंगलमय हो, ऐसी याचना की। सुबह से ही मंदिर मार्गों पर भीड़ का दबाव बना रहा, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दर्शन और यातायात को पूरी तरह व्यवस्थित रखा। छुट्टियों और साल के अंतिम दिनों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए जगह जगह बैरियर लगाए गए और कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। यातायात सुचारू रखने के लिए सड़कों पर खड़े वाहनों को माइक से अनाउंस कर हटवाया गया। दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के रास्ते राधा रानी मंदिर में प्रवेश कराया गया, जबकि दर्शन उपरांत जयपुर मंदिर मार्ग से बाहर निकाला गया। पूरे दिन पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे आस्था और व्यवस्था के बीच संतुलन बना रहा और श्रद्धालु सहजता के साथ दर्शन कर सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.