हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के बिजऊ में रविवार रात 10 बजे आग जलाकर ताप रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार थार ने रौंद दिया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चर्चा है कि चालक शराब के नशे में कार दौड़ा रहा था। फिलहाल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। बिजऊ के बुजुर्ग राजेंद्र, शशिमोहन और बनवारी लाल (62) रविवार रात करीब 10 बजे गांव में ही रोड के सहारे आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान गांव की तरफ आ रही तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कार चालक मौके से भाग गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने मथुरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने बनवारी लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेंद्र और शशिमोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार नबंर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
